…धरती को स्वर्ग बनाऍंगे..
आओ,आज हम नया गीत गाऍंगे।।ध्रृ।।
धरती माॅं के सपूत हैं हम
माॅं को खुश रखना चाहे हम
क्यों उदास है अपनी माता
आओ,हम सोचेंगे…
हम नया गीत गाऍंगे।..१
जंगल तोडा पेड कट गये
स्थान स्थान पर महल बन गये
पशु पंछी घर छोडचल दिए
नियम निसर्ग के नही तोडेंगे
आज हम नया गीत गायेंगे।..२
तालाब नदी के प्रवाह बदले
बाॅंध बॅंधारे टूट फूट ले
वर्षा गर्मी ऋतूही बदले
पर्यावरण के दौर हि बदले
-हास भूमी का कभी न करेंगे
हम नया गीत गायेंगे।..३
धरती को सुखी करना है तो
हरेभरे हो पर्वत, दोस्तो
पेडोकी कत्तल ना हो तो
धरती को स्वर्ग हम बनायेंगे
हम नया गीत गायेंगे।..४
प्रतिभा गारटकर
*** . ***



